फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper leak Case Decision on eight Group-C recruitments Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand Paper Leak Case: समूह-ग की आठ भर्तियों पर फैसला आज, तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने सौंपी रिपोर्ट

Tue, 27 Dec 2022 01:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Dec 2022 01:53 AM IST
सार

18 अक्तूबर को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में तय किया हुआ था कि आठ भर्तियों में पेपर लीक हुआ या नहीं, कहां कमियां रहीं, जैसे सभी बिंदुओं पर जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
UKSSSC Paper leak Case Decision on eight Group-C recruitments Uttarakhand news in hindi
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

पेपर लीक विवादों से घिरी समूह-ग की आठ भर्तियों के भविष्य पर मंगलवार को फैसला होगा। भर्तियों के परीक्षण के लिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति ने सोमवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

विज्ञापन


स्नातक स्तरीय परीक्षा, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्तियां खटाई में पड़ गई थीं। 18 अक्तूबर को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में तय किया हुआ था कि आठ भर्तियों में पेपर लीक हुआ या नहीं, कहां कमियां रहीं, जैसे सभी बिंदुओं पर जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


अक्तूबर में ही आयोग ने पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया था। समिति को अपनी रिपोर्ट देने के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक का समय दिया गया था। सोमवार को समिति ने आयोग के अध्यक्ष मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को आयोग की बैठक में यह रिपोर्ट रखी जाएगी। बैठक में ही आयोग इन भर्तियों पर निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita murder Case:  सीबीआई जांच कराने के लिए धरने पर बैठे हरीश रावत, बोले- इन सवालों के नहीं मिले हैं जवाब

इन भर्तियों के भविष्य पर होगा फैसला
एलटी भर्ती (1431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed