{"_id":"6318c68c50b20802316c5597","slug":"uksssc-owner-of-ayurvedic-medical-college-jaspur-arrested-in-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uksssc: पेपर लीक मामले में जसपुर के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का मालिक गिरफ्तार, 12 और अभ्यर्थी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uksssc: पेपर लीक मामले में जसपुर के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का मालिक गिरफ्तार, 12 और अभ्यर्थी चिह्नित
Wed, 07 Sep 2022 10:01 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:01 PM IST
सार
इस मामले में अब तक 35 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं, सचिवालय रक्षक भर्ती में एक और वन दरोगा भर्ती घपले में दो गिरफ्तारियां हुई हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने जसपुर के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में भी तीन आयुर्वेदिक और पैरामेडिकल कॉलेज हैं। उसने पेपर को गाजियाबाद के फ्लैट में हल कराकर अभ्यर्थियों को मुहैया कराए थे। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Uksssc paper Leak Case: फरार चल रहे मास्टरमाइंड मूसा को पकड़वाओ, दो लाख रुपये का इनाम पाओ
विज्ञापन
इस मामले में अब तक 35 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं, सचिवालय रक्षक भर्ती में एक और वन दरोगा भर्ती घपले में दो गिरफ्तारियां हुई हैं। स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक का मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा फरार है। एसटीएफ ने स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में पूर्व में गिरफ्तार हुए चार लोगों को सचिवालय रक्षक परीक्षा मामले में भी कोर्ट में पेश किया था। इन चारों को सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा घपले के मुकदमे में भी ज्यूडीशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में जसपुर के जुल्हान मोहल्ला निवासी संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसने गाजियाबाद के एक फ्लैट में सेंटर बनाया था। यहां उसने लीक हुआ पेपर हल कराया और अभ्यर्थियों तक पहुंचाया था। उसके ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) और जसपुर (ऊधमसिंहनगर) में तीन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व पैरामेडिकल कॉलेज हैं। उसकी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
12 और अभ्यर्थी चिह्नित
एसटीएफ ने संदीप शर्मा से पूछताछ में 12 अभ्यर्थियों को चिह्नित किया है। इनको भी बयान के लिए बुलाया गया है। अब तक 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों की पहचान की जा चुकी है। इन सबने हल किया हुआ पेपर हासिल किया था। इनको एसटीएफ आरोपी बना सकती है।