फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC News Opportunity for recruitment on 751 Group-C posts in Uttarakhand Know applications date

UKSSSC: हो जाएं तैयार...उत्तराखंड में समूह-ग के 751 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Fri, 04 Oct 2024 09:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2024 09:26 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: भर्ती के लिए 11 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। एक नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKSSSC News Opportunity for recruitment on 751 Group-C posts in Uttarakhand Know applications date
- फोटो : freepik

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में समूह-ग के 751 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों के लिए 11 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, कई विभागों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन, कंप्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के तीन, कनिष्ठ सहायक के 465, स्वागती के पांच, मेट के 268, कार्य पर्यवेक्षक के छह, आवास निरीक्षक के एक पद के लिए यह भर्ती होगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, रिक्तियों की संख्या में बदलाव हो सकता है। आवेदक की आयु कुछ पदों के लिए 18 से 42 और कुछ के लिए 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। भर्ती के लिए 11 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। एक नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड: बेटियों के लिए न सैनिक स्कूल बना न 28 साल में राजकीय कन्या महाविद्यालय, बुनियादी सुविधाएं भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन में संशोधन का मौका पांच से आठ नवंबर के बीच मिलेगा। भर्ती परीक्षा की तिथि 19 जनवरी तय की गई है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, सभी भर्तियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम अपनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed