फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Mastermind of paper leak case Musa accomplice arrested from Lucknow

UKSSSC: पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड मूसा का साथी लखनऊ से गिरफ्तार, अब तक 34 को पकड़ चुकी एसटीएफ

Mon, 05 Sep 2022 02:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 02:35 PM IST
सार

पेपर लीक कराने के असल मास्टरमाइंड आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक के खास दोस्त सैयद सादिक मूसा के एक साथी को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। मूसा की तलाश में एसटीएफ लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
UKSSSC Mastermind of paper leak case Musa accomplice arrested from Lucknow
मूसा का साथी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक के मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा के साथी संपन्न राव को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से पेपर लीक से कमाए गए 3.80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। वह मूसा के साथ परीक्षा से पहले हल्द्वानी आया था और यहां अन्य साथियों को पेपर उपलब्ध कराए थे। पेपर लीक मामले में यह 34वीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर रविवार को संपन्न राव को गोमतीनगर, लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से गाजीपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने पेपर लीक में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


मूसा और अन्य साथियों के साथ वह हल्द्वानी आकर कुछ दिन ठहरा था। यहां उसने अन्य साथियों को पेपर दिए थे। उसके आवास से 3.80 लाख रुपये मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ ने पूर्व में गिरफ्तार एक अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के लखनऊ स्थित आवास से भी पेपर लीक के एवज में मिले छह लाख रुपये बरामद किए हैं। पेपर लीक मामले में एसटीएफ अभी तक 92 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता चला है। उनके दर्जनों बैंक अकाउंट फ्रीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...भू-कानून: अध्ययन और परीक्षण के लिए गठित समिति ने सीएम धामी को सौंपी रिपोर्ट, पढ़िए ये खास बातें

मूसा और योगेश्वर राव तलाश जारी
पेपर लीक गिरोह के सरगना सैयद सादिक मूूसा और उसके साथी योगेश्वर राव की तलाश जारी है। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ की टीमें यूपी के लखनऊ सहित अन्य संभावित जगहों पर उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों अंडग्राउंड हैं। नेपाल भागने की आशंका के चलते वहां भी संपर्क सूत्रों के जरिये दोनों का पता लगाया जा रहा है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed