फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Cabinet Minister Premchand Aggarwal assault on a youth Police detained woman who was going to meet CM

मंत्री प्रेमचंद का मारपीट प्रकरण: सीएम से मिलने जा रही महिला को हिरासत ले गया, बोली- दबाव में कर रही पुलिस

Thu, 18 May 2023 09:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2023 09:54 AM IST
सार

दमयंती ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहती हैं। जिस पर पुलिस बल ने दमयंती सहित अन्य महिलाओं की घेराबंदी कर दी और महिलाओं को गुरुद्वारा परिसर से बाहर ले जाने का प्रयास करने लगे। दमयंती ने कहा कि उक्त प्रकरण में पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है।

विज्ञापन
Cabinet Minister Premchand Aggarwal assault on a youth Police detained woman who was going to meet CM
सीएम से मिलने जा रही महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय युवक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच हुई हाथापाई मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कार्रवाई की गुहार लगाने पहुंचीं, महिला को पुलिस ने मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। इस दौरान महिलाओं व पुलिस के बीच नोकझोंक व खींचतान भी हुई। पुलिस महिला को उसके घर ले गई और करीब दो घंटे तक घर में बैठाए रखा। मुख्यमंत्री के देहरादून लौटने पर पुलिस महिला के घर से वापस आई।

विज्ञापन


बीते दो मई को कोयल घाटी के समीप कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंंह नेगी के साथ मारपीट का मामला हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक कार्यक्रम में शिरकत करने शहर में पहुंचे थे। जिस पर सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी दमयंती देवी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने गुरुद्वारा पहुंचीं।
विज्ञापन


महिलाओं और पुलिस बल के बीच हुई काफी खींचतान
गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दमयंती ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहती हैं। जिस पर पुलिस बल ने दमयंती सहित अन्य महिलाओं की घेराबंदी कर दी और महिलाओं को गुरुद्वारा परिसर से बाहर ले जाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं और पुलिस बल के बीच काफी खींचतान व नोकझोंक भी हुई। पुलिस दमयंती को वाहन में बैठाकर एम्स चौकी ले आई। और यहां से उसे उसके घर ले गई। जहां पुलिस भी करीब दो घंटे तक बैठी रही। करीब पौने तीन बजे सीएम के हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए टेक ऑफ होने के बाद पुलिस दमयंती के घर से वापस लौटी।


ये भी पढ़ें...Rudrapayag: दुनिया का सबसे ऊंचा तुंगनाथ मंदिर 5 से 6 डिग्री झुका, ASI को लिखी चिट्ठी; जानें मामला

दबाव में काम कर रही है पुलिस
दमयंती ने कहा कि उक्त प्रकरण में पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। वह सीएम से कुछ मांगों के संबंध में गई थी। मंत्रद्धी जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्हें तुरंत पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। वहीं सुरेंद्र ने कहा कि इस प्रकरण में उनके साथ धर्मवीर प्रजापति पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उसका इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है वह तो सिर्फ बाइक चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed