फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC ED action in Bijnor in paper leak case raided the house of mastermind Kendrapal Uttarakhand News

UKSSSC: पेपर लीक मामले में ईडी की बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड केंद्रपाल के घर पर मारा छापा

Tue, 13 Jun 2023 01:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 Jun 2023 01:39 PM IST
सार

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार केंद्रपाल फिलहाल सुद्धोवाला जेल में बंद है। मंगलवार सुबह ईडी ने मास्टरमाइंड केंद्रपाल के घर धामपुर में छापा मारा।

विज्ञापन
UKSSSC ED action in Bijnor in paper leak case raided the house of mastermind Kendrapal Uttarakhand News
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने वाहनों से पुलिस लाइन देहरादून पहुंची। यहां से 60 लोगों की टीम को साथ लेकर अलग-अलग जगह छापे मारने के लिए निकल गई।

टीम मंगलवार सुबह करीब नौ बजे रायपुर के दशमेशनगर स्थित हाकम सिंह के ठिकाने पर पहुंची। यहां उसने पीजी हॉस्टल बनाया हुआ है। टीम ने करीब सात घंटे तक उसके कागजातों की जांच-पड़ताल की। कर्मचारियों से भी पूछताछ की। इसके बाद कई कागजात अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि ईडी जल्द ही इस हॉस्टल को अटैच कर सकती है।
विज्ञापन


यहां भी मारे गए छापे

उत्तरकाशी : ईडी की एक टीम उत्तरकाशी के मोरी पहुंची। यहां कभी हाकम सिंह की ‘सल्तनत’ चलती थी। सैकड़ों युवाओं को उसने पेपर बेचकर लाखों रुपये कमाए थे। यहां पर उसका एक रिजॉर्ट था, लेकिन प्रशासन इसे ढहा चुका है। हाकम के मोरी स्थित घर में भी ईडी ने जांच पड़ताल की। करीब चार घंटे तक परिजनों से भी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर : ऊधमसिंह नगर का रामनगर तराई के नकल माफिया चंदन सिंह मनराल का गढ़ रहा है। चंदन ने ऊधमसिंह नगर के दर्जनों युवाओं को पेपर बेचा था। उसकी वहां पर ट्रांसपोर्ट कंपनी और एक स्टोन क्रशर भी है। तीन टीमों ने उसके घर, स्टोन क्रशर और ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस पर छापे मारे। दर्जनों दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

बिजनौर के धामपुर : पेपर लीक मामले में बिजनौर का धामपुर कस्बा केंद्र बनकर उभरा था। जांच में पता चला था कि यहां टीचर्स कॉलोनी निवासी केंद्रपाल ने अपने घर में ही नकल सेंटर बनाया हुआ था। केंद्रपाल हाकम सिंह का खास दोस्त था। उसने कई और परीक्षाओं में धांधली भी यहीं बैठे हुए कराई थी। ईडी ने उसके घर और दफ्तर पर भी दबिश दी।

लखनऊ : इसकी साजिश हाकम सिंह के साथ मिलकर आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान ने तैयार की थी। पुलिस ने इसे मास्टरमाइंड बताया था। उसकी लखनऊ में प्रिंटिंग प्रेस, घर और कंपनी के दफ्तर पर तीन टीमों ने कार्रवाई की। यहां से सैकड़ों दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।

 

 

सहारनपुर : सहारनपुर के जल संस्थान में तैनात एक जेई को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसने अपनी पत्नी को इस परीक्षा में नकल कराई थी। बताया गया था कि उसने और भी जगहों पर पेपर बेचे थे। ऐसे में उसने करोड़ों रुपये की संपत्तियां बनाई थीं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad:  पुरोला विवाद में कूदे ओवैसी, भाजपा ने किया पलटवार, ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगे ये हैशटैग

पुलिस और प्रशासन भी कर चुका है संपत्तियों पर कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में 23 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की थी। इसके तहत हाकम सिंह की 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया गया। इसके अलावा चंदन मनराल की 11 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा पांच और आरोपियों की संपत्तियों की रिपोर्ट तैयार की गई है। जल्द ही जिला प्रशासन इन पर भी कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed