फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC: Another big disclosure in recruitment exam OMR sheet kept in treasury double locker was tampered

UKSSSC: भर्ती परीक्षा में एक और बड़ा खुलासा, ट्रेजरी के डबल लॉकर में रखी OMR शीट से हुई छेड़छाड़

Fri, 30 Dec 2022 03:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Dec 2022 03:54 PM IST
सार

इस मामले का खुलासा पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में हुआ है। अब यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है।

विज्ञापन
UKSSSC: Another big disclosure in recruitment exam OMR sheet kept in treasury double locker was tampered
ओएमआर शीट में छेड़छाड़ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की वर्ष 2017-18 में हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रेजरी के डबल लॉकर में रखी ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर 84 अंक कर दिए गए, जिससे वह महिला अभ्यर्थी परीक्षा में टॉपर रही थी। जबकि ओएमआर शीट की डुप्लीकेट कॉपी में उसके सिर्फ 24 अंक थे।

विज्ञापन


Uttarakhand: एलटी भर्ती को UKSSSC की क्लीनचिट, इन तीन भर्तियों की नए साल में फिर से होगी परीक्षा
विज्ञापन


इस मामले का खुलासा पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में हुआ है। अब यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है। दरअसल, 2017-18 में आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जिसमें 84 अंक लेकर महिला अभ्यर्थी अंजू मेरिट में टॉपर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरे स्थान पर रहे अभ्यर्थी के 78 अंक थे। दोनों के बीच छह अंकों का अंतर होने पर आयोग को संदेह हुआ। आमतौर पर टॉपर व दूसरे स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थियों के बीच दो से तीन अंकों का ही अंतर होता है। आयोग ने महिला अभ्यर्थी के पूर्व में दी गई भर्ती परीक्षा का रिकॉर्ड देखा। जिसमें महिला अभ्यर्थी की परफॉरमेंस बेहद कमजोर थी।

जांच में पता चला कि अभ्यर्थी की मूल ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर अंक बढ़ाए गए हैं। उस समय भी आयोग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला अभ्यर्थी ट्रेजरी में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम करती थी।

डबल लॉकर सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थान होता है, यदि वहां भी ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई तो यह मामला बेहद गंभीर है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया गया है। इस प्रकरण में ट्रेजरी को पूछा जाना चाहिए। लॉकर में रखे जिस ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई, वह महिला अभ्यर्थी की है। जो ट्रेजरी में ही काम करती है।
-जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का पत्र मिला है। इस संबंध में वित्त विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
-आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, वित्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed