फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ukrand Trivendra Panwar resigned from the post

उक्रांद: केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार ने पद से दिया इस्तीफा, कहा- चुनाव में इतनी बुरी हार की नहीं थी उम्मीद 

Wed, 06 Apr 2022 02:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Apr 2022 02:41 PM IST
सार

पद से इस्तीफा देने के बाद त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि कहीं न कहीं दल से गलती हुई है। खासकर दल के अब तक जो भी विधायक बने वे जनता की बातों को सदन में ठीक से नहीं रख सके। इतनी बुरी हार का मतलब है, चुनाव में जनता ने उक्रांद को गुस्सा दिखाया है।

विज्ञापन
Ukrand Trivendra Panwar resigned from the post
त्रिवेंद्र सिंह पंवार - फोटो : अमरउजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दल को इतनी बुरी हार की उम्मीद नहीं थी। जनता ने हमें नकार दिया है। यही वजह है कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन


पंवार ने कहा कि कहीं न कहीं दल से गलती हुई है। खासकर दल के अब तक जो भी विधायक बने वे जनता की बातों को सदन में ठीक से नहीं रख सके। इतनी बुरी हार का मतलब है, चुनाव में जनता ने उक्रांद को गुस्सा दिखाया है। उन्होंने कहा कि उक्रांद क्षेत्रीय दल है, लेकिन उसने क्षेत्रीयता की बात नहीं की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मन में कसक और कश्मकश में पूर्व सीएम: पता नहीं कांग्रेस मुझे अपने साथ कितने दिन रखेगी, जानिए ऐसा क्यों बोले हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन


पंवार ने 2026 में होने वाले परिसीमन का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो नौ सीटें खत्म हो जाएंगी। जरूरी है तो क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन हो। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। कहा कि इन पार्टियों में सब दिल्ली से चल रहा है। स्थिति यह है कि एक मुख्यमंत्री को यह तक अधिकार नहीं है कि वह अपने मन से मंत्रिमंडल का विस्तार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed