उक्रांद: केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार ने पद से दिया इस्तीफा, कहा- चुनाव में इतनी बुरी हार की नहीं थी उम्मीद
पद से इस्तीफा देने के बाद त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि कहीं न कहीं दल से गलती हुई है। खासकर दल के अब तक जो भी विधायक बने वे जनता की बातों को सदन में ठीक से नहीं रख सके। इतनी बुरी हार का मतलब है, चुनाव में जनता ने उक्रांद को गुस्सा दिखाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दल को इतनी बुरी हार की उम्मीद नहीं थी। जनता ने हमें नकार दिया है। यही वजह है कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे दिया।
पंवार ने कहा कि कहीं न कहीं दल से गलती हुई है। खासकर दल के अब तक जो भी विधायक बने वे जनता की बातों को सदन में ठीक से नहीं रख सके। इतनी बुरी हार का मतलब है, चुनाव में जनता ने उक्रांद को गुस्सा दिखाया है। उन्होंने कहा कि उक्रांद क्षेत्रीय दल है, लेकिन उसने क्षेत्रीयता की बात नहीं की।
ये भी पढ़ें...मन में कसक और कश्मकश में पूर्व सीएम: पता नहीं कांग्रेस मुझे अपने साथ कितने दिन रखेगी, जानिए ऐसा क्यों बोले हरीश रावत
पंवार ने 2026 में होने वाले परिसीमन का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो नौ सीटें खत्म हो जाएंगी। जरूरी है तो क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन हो। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। कहा कि इन पार्टियों में सब दिल्ली से चल रहा है। स्थिति यह है कि एक मुख्यमंत्री को यह तक अधिकार नहीं है कि वह अपने मन से मंत्रिमंडल का विस्तार करे।