फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC PCS Exam 2024 Results Released Jasmeet Kaur Tops the ExamView Full List Here

UKPSC: पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप, नौ डिप्टी कलेक्टर मिले, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 01 Jun 2026 09:22 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 01 Jun 2026 09:22 PM IST
सार

UKPSC PCS Exam 2024 Results Declared: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम आज जारी किया। प्रदेश को नौ डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। 

विज्ञापन
UKPSC PCS Exam 2024 Results Released Jasmeet Kaur Tops the ExamView Full List Here
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें प्रदेश को नौ डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम एक दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित किया गया है।

विज्ञापन


आयोग ने डिप्टी कलेक्टर पद के लिए नौ अभ्यर्थियों, पुलिस अधीक्षक (गृह विभाग) पद के लिए 10 अभ्यर्थियों, जिला कमांडेंट होमगार्ड (गृह विभाग) पद के लिए पांच, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और कार्याधिकारी जिला पंचायत के एक-एक पद पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

विज्ञापन

पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पद पर छह, उप शिक्षा अधिकारी पद पर 58, परिवीक्षा अधिकारी (महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग) पद पर एक, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी पद पर 14, सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) पद पर 16 और राज्य कर अधिकारी (वित्त विभाग) पद पर 53 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (शहरी विकास विभाग) पद के लिए सात अभ्यर्थी सफल रहे हैं। पीसीएस परीक्षा परिणाम में पहले और दूसरे स्थान पर बेटियां रहीं। डिप्टी कलेक्ट्रेट के पद पर पहले नंबर पर जसमीत कौर और दूसरे नंबर पर वर्षा जोशी रहीं हैं।

आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्जवल डालाकोटी और काजल सैनी का भी डिप्टी कलेक्ट्रेट के पद पर चयन हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक पद पर अदिति पुनेेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी चुनी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed