फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC paper leak case filed against nine Action after CM Dhami instructions Uttarakhand news

UKPSC: पटवारी के बाद अब जेई और एई की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, सीएम के निर्देश पर नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Feb 2023 08:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Feb 2023 08:29 PM IST
सार

पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद वर्ष 2021-22 में हुई एई और जेई की भर्ती परीक्षा भी सवालों के घेरे में आ गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी ने इन परीक्षाओं की जांच भी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
UKPSC paper leak case filed against nine Action after CM Dhami instructions Uttarakhand news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा के साथ ही अवर अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हो चुका है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की जांच में इसका खुलासा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पटवारी पेपर लीक मामले में जेल में बंद आयोग के निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और आयोग के दूसरे अनुभाग अधिकारी के साथ-साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत नौ लोगों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है।

विज्ञापन


UKPSC Paper Leak: जिन पर थी जिम्मेदारी, वही निकल रहे आरोपी, अब SIT के रडार पर आयोग के अन्य कर्मचारी
विज्ञापन


पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद वर्ष 2021-22 में हुई एई और जेई की भर्ती परीक्षा भी सवालों के घेरे में आ गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी ने इन परीक्षाओं की जांच भी शुरू कर दी थी। पता चला कि जेल जा चुके अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और शिक्षक राजपाल ने गठजोड़ कर आयोग के दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार के साथ मिलकर एई-जेई के प्रश्नपत्र भी लीक कराया। अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार ने ही पेपर सेट किया था। एसआईटी जांच में सामने आया कि लक्सर और ज्वालापुर हाईवे स्थित जुर्स कंट्री में अभ्यर्थियों को प्रश्न रटवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, संजीव चतुर्वेदी की पत्नी रितु, शिक्षक राजपाल निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथोड़ी थाना गागलहेड़ी सहारनपुर हाल पता ग्राम सुकरासा अंबूवाला पथरी, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे निवासी ग्राम कुलचंदपुर उर्फ नथोड़ी थाना गागलहेड़ी सहारनपुर हाल पता फ्लैट नंबर जी-407 जुर्स कंट्री ज्वालापुर, नितिन चौहान निवासी ग्राम आन्नेकी सिडकुल और भाजपा के मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट मंगलौर, सुनील सैनी निवासी पूर्वावाला लक्सर, मनीष कुमार निवासी गोविंदनगर पूर्वावली गंगनहर रुड़की।

ये आरोपी पहले से ही जेल में हैं बंद
पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी रितु, राजपाल और उसका भतीजा संजीव दुबे, मनीष कुमार जेल में बंद हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409, 120-बी और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998-3 एवं 4 के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 7 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमा इंस्पेक्टर बीएल भारती की ओर से दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। कितनी रकम में अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र बेचा गया इसकी जांच चल रही है। 
- अजय सिंह, एसएसपी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed