फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Paper Leak: AE JE Recruitment may cancelled

UKPSC: रद्द हो सकती है एई और जेई भर्ती, सीएम धामी बोले- गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा

Sat, 04 Feb 2023 12:03 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Feb 2023 12:03 AM IST
सार

आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले का खुलासा होने से एई व जेई भर्तियों पर सवाल खड़े हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी जांच के बाद एई व जेई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
UKPSC Paper Leak: AE JE Recruitment may cancelled
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की एई और जेई भर्ती परीक्षा भी रद्द हो सकती है। हालांकि अभी तक आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी जांच के बाद एई व जेई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग ने पिछले साल अप्रैल-मई 2022 में एई व जेई पदों की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। आयोग की भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा कराई जाती है, लेकिन एई व जेई भर्ती में मुख्य परीक्षा ही आयोजित कराई गई थी। इसके बाद आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। जेई पदों के लिए मेरिट में आए कुछ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी हो चुका है।
विज्ञापन


UKPSC Paper Leak: जिन पर थी जिम्मेदारी, वही निकल रहे आरोपी, अब SIT के रडार पर आयोग के अन्य कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले का खुलासा होने से एई व जेई भर्तियों पर सवाल खड़े हो गए थे। पटवारी भर्ती में आयोग का अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ही पेपर लीक करने में मुख्य भूमिका रही। इससे एई व जेई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर सवाल उठे। आयोग ने एसएसपी हरिद्वार को मामले की जांच सौंपी। एसआईटी जांच के बाद नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही देश का सबसे बड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृतसंकल्प है। भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोक सेवा आयोग की एई व जेई परीक्षाओं में शिकायतें मिलने पर जांच के आदेश दिए गए थे।

मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed