{"_id":"632348b2521a201abe0db3ec","slug":"ukpsc-notification-issued-to-state-public-service-commission-is-responsible-for-23-recruitments-of-group-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukpsc: समूह-ग की 23 भर्तियों का जिम्मा अब राज्य लोक सेवा आयोग को, शासन ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukpsc: समूह-ग की 23 भर्तियों का जिम्मा अब राज्य लोक सेवा आयोग को, शासन ने जारी की अधिसूचना
Thu, 15 Sep 2022 09:17 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:17 PM IST
सार
सचिव कार्मिक शैलेश बगोली के मुताबिक, विनियम में संशोधन के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग अपने हिसाब से इन भर्तियों के विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परिधि में आने वाली 23 भर्तियों का जिम्मा अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिल गया है। इसके लिए शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन)(संशोधन) विनियम 2022 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, राज्य लोक सेवा आयोग अभी तक नायब तहसीलदार, रेंजर, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, आबकारी निरीक्षक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक और जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की सात समूह-ग की भर्तियां कराता था। विनियम में संशोधन होने के बाद अब आयोग 23 और समूह-ग की भर्तियों के लिए अधिकृत हो गया है। फिलहाल, आगामी व्यवस्था तक यह भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग ही कराएगा।
विज्ञापन
पुलिस रैंकर्स भर्ती: उत्तराखंड में मेहनत से पास होने वालों को राहत देने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
सचिव कार्मिक शैलेश बगोली के मुताबिक, विनियम में संशोधन के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग अपने हिसाब से इन भर्तियों के विज्ञापन जारी करेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगी थी, जिसका अब शासनादेश जारी हुआ है।
इन नई भर्तियों के आयोग निकालेगा विज्ञापन
कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार, व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी, स्केलर वन विभाग के अलावा रद्द भर्ती परीक्षाएं जिनमें पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, अनुदेशक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती शामिल हैं। इनमें से रैंकर्स भर्ती पर यूकेएसएसएससी को निर्णय लेना है, जिसका परिणाम जारी हो चुका है।