फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: Notice to 49 more students in AE-JE recruitment paper leak case List Released

UKPSC: एई-जेई भर्ती पेपर लीक मामले के 49 और छात्रों को नोटिस, आयोग ने वेबसाइट पर जारी की सूची

Sat, 04 Mar 2023 10:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Mar 2023 10:38 AM IST
सार

हरिद्वार एसएसपी की ओर से आयोग को भर्ती में पेपर लीक के आरोपी 49 और अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इस सूची के आधार पर सभी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
UKPSC: Notice to 49 more students in AE-JE recruitment paper leak case List Released
नोटिस जारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 के पेपर लीक में शामिल पाए गए 49 और अभ्यर्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी करते हुए उनकी सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। इन अभ्यर्थियों का जवाब आने के बाद आयोग इन्हें परीक्षाओं से प्रतिवारित(डिबार) करेगा।

विज्ञापन


Uttarakhand PCS-J: आयोग ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू, यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन


दरअसल, सबसे पहले आठ जनवरी को हुई आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हुआ था। आयोग के ही अनुसचिव संजीव चतुर्वेदी को इस मामले में जेल भेजा गया था। एसआईटी हरिद्वार इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। एसआईटी से मिली पहली सूची के हिसाब से आयोग ने 10 फरवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती पेपर लीक के 44 और एई-जेई भर्ती पेपर लीक के 12 आरोपी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हरिद्वार एसएसपी की ओर से आयोग को भर्ती में पेपर लीक के आरोपी 49 और अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इस सूची के आधार पर सभी अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ये सूची वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि कारण बताओ नोटिस के जवाब की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी उम्मीदवारों को परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा।

एई-जेई भर्ती पर आयोग ले सकता है फैसला
प्रदेश में सात से दस मई के बीच हुई एई-जेई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में राज्य लोक सेवा आयोग पुलिस जांच रिपोर्ट और पेपर लीक के दायरे की जानकारी का इंतजार कर रहा है। अब तक इस भर्ती में 61 अभ्यर्थियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें आयोग नोटिस जारी कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग इस परीक्षा पर जल्द ही फैसला ले सकता है। इसमें परीक्षा रद्द होने जैसा फैसला भी हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुराने आरोपियों के आधे जवाब नहीं आए
आयोग ने 10 फरवरी को जो सूची जारी की थी, उस हिसाब से आधे आरोपी अभ्यर्थियों के जवाब नहीं आए हैं। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि प्रक्रिया के तहत जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed