{"_id":"6888e303a1605f4b850fd53c","slug":"ukpsc-lower-pcs-preliminary-exam-2024-result-released-1771-candidates-won-in-uttarakhand-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: लोअर PCS का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, 1771 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, यहां चेक करें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: लोअर PCS का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, 1771 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, यहां चेक करें रिजल्ट
Tue, 29 Jul 2025 08:37 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:37 PM IST
सार
UKPSC Latest News: अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को आयोजित कराई थी। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
UKPSC
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 1771 अभ्यर्थियों की ओर से बाजी मारी गई है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, खांडसारी निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Chunav: दूसरे चरण में बारिश के बीच जमकर बरसे वोट, 70% हुआ मतदान, पहले में 68 फीसदी
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को आयोजित कराई थी। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर को कराई जानी प्रस्तावित है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
