फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Interviews for PCS exam will be held on 3 and 4 July candidates List Released

UKPSC: पीसीएस परीक्षा के लिए तीन और चार जुलाई को होंगे साक्षात्कार, आयोग ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची

Tue, 18 Jun 2024 10:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jun 2024 10:32 PM IST
सार

सफल घोषित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन एवं चार जुलाई को कराया जाएगा। इन अभ्यर्थियों के लिए अनुक्रमांकवार एवं तिथिवार साक्षात्कार कार्यक्रम और अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
UKPSC Interviews for PCS exam will be held on 3 and 4 July candidates List Released
पीसीएस परीक्षा के इंटरव्यू - फोटो : freepik

विस्तार

पीसीएस परीक्षा के लिए तीन और चार जुलाई को साक्षात्कार होंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिए 23 से 26 फरवरी 2023 तक संपन्न मुख्य परीक्षा का परिणाम 27 फरवरी 2024 और पांच अप्रैल 2024 को जारी किया गया। कुल 902 अभ्यर्थियों को सफल रहे। इन अभ्यर्थियों में से समेकित पद एवं विशेष अर्हता वाले पदों के सापेक्ष सफल कुल 96 अभ्यर्थियों का चतुर्थ चरण में साक्षात्कार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में 25 जून से दो जुलाई तक निर्धारित है।
विज्ञापन


UKSSSC: उत्तराखंड में निकलने वाली हैं समूह-ग के 1200 पदों पर नई भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि सफल घोषित अवशेष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन एवं चार जुलाई को कराया जाएगा। इन अभ्यर्थियों के लिए अनुक्रमांकवार एवं तिथिवार साक्षात्कार कार्यक्रम और अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी कर दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित होनी वाली विज्ञप्तियां जरूर देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed