फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Forest guard recruitment answer key released Uttarakhand news in hindi

UKPSC: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की आंसर की जारी, नौ अप्रैल को हुई थी परीक्षा, 24 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Tue, 18 Apr 2023 10:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Apr 2023 10:45 AM IST
सार

प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 625 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने सोमवार को इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सेट-ए, बी, सी व डी की उत्तर कुंजी अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC Forest guard recruitment answer key released Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी, वह उत्तर कुंजी का मिलान करने के बाद 24 अप्रैल तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

आयोग ने नौ अप्रैल को प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 625 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने सोमवार को इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सेट-ए, बी, सी व डी की उत्तर कुंजी अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC:  आयोग ने जारी किया कर्मशाला अनुदेशक का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों का 27 अप्रैल से अभिलेख सत्यापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी उत्तर कुंजी से इसका मिलान कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न पर आपत्ति होगी तो इसके लिए उन्हें 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क देना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक बार शुल्क जमा करके आपत्ति दर्ज करने के बाद उसमें बदलाव संभव नहीं होगा। कोई भी अभ्यर्थी अपनी आपत्ति प्रमाण के साथ दर्ज करा सकता है। ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा डाक, ई-मेल या अन्य किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed