फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Food Safety and Drug Administration Department gets 18 drug inspectors, will be posted in different dist

UKPSC: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिले 18 औषधि निरीक्षक, विभिन्न जनपदों में मिलेगी तैनाती

Tue, 25 Mar 2025 08:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Mar 2025 08:12 PM IST
सार

चयनित अभ्यर्थियों को सभी औपचारिकता पूरी कर एक माह के भीतर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में योगदान देना होगा।

विज्ञापन
UKPSC Food Safety and Drug Administration Department gets 18 drug inspectors, will be posted in different dist
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को 18 औषधि निरीक्षक मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन औषधि निरीक्षकों को एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


विभागीय मंत्री ने बताया कि खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विभाग में लंबे समय से औषधि निरीक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन


इसमें आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कर 18 औषधि निरीक्षकों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई गई। सभी चयनित अभ्यर्थियों को सभी औपचारिकता पूरी कर एक माह के भीतर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में योगदान देना होगा। मंत्री ने कहा, चयनित औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश में दवा निर्माण व विक्रय प्रणाली में में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Devprayag: संस्कृत विवि में वेद पाठ की परंपरा को पुनर्जीवित करने की पहल, इस विधि से है सिखाया जा रहा

औषधि निरीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थी
राज्य लोक सेवा आयोग से औषधि निरीक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची में हरीश सिंह, पंकज पंत, पूजा रानी, निधि शर्मा, विनोद जगूड़ी, शुभम कोटनाला, पूजा जोशी, हार्दिक भट्ट, गौरी कुकरेती, हर्षिता, अर्चना उप्पल, निधि रतूड़ी, मोहम्मद ताजीम, सीमा बिष्ट चौहान, मेघा, निशा रावत, अमित कुमार आजाद और ऋषभ धामा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed