{"_id":"63dd1d0f272fc96e5578eb74","slug":"ukpsc-ae-je-paper-leak-accused-revealed-many-secrets-during-interrogation-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC Paper Leak: पांच लाख रुपये और मूल प्रमाणपत्र रखकर दिए थे प्रश्नपत्र, पूछताछ में आरोपियों ने उगले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC Paper Leak: पांच लाख रुपये और मूल प्रमाणपत्र रखकर दिए थे प्रश्नपत्र, पूछताछ में आरोपियों ने उगले कई राज
Sat, 04 Feb 2023 07:15 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:15 AM IST
सार
एसटीएफ ने जेई-एई की परीक्षा में धांधली में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें रुड़की तहसील के मोहम्मदपुर जट निवासी एक भाजपा नेता भी शामिल है।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पांच लाख रुपये और मूल प्रमाणपत्र रखकर दिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि जालसाजों ने पांच लाख तक की पेशगी लेकर जाल में फंसाए गए अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र अपने पास रख लिए ताकि फाइनल इंटरव्यू के दौरान तय की गई पूरी रकम हासिल की जा सके।
विज्ञापन
UKPSC: इंटरव्यू की तैयारी के बीच सामने आया पेपर लीक होने का मामला, अभ्यर्थियों के अंदेशे पर लगी SIT की मुहर
विज्ञापन
एसटीएफ ने जेई-एई की परीक्षा में धांधली में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें रुड़की तहसील के मोहम्मदपुर जट निवासी एक भाजपा नेता भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई राज उगले हैं जिनका खुलासा आने वाले दिनों में एसटीएफ करेगी। वहीं, सूत्रों के अनुसार आरोपी भाजपा नेता ने तैयारी कर रहे रुड़की और आसपास के छात्रों के जाल में फंसाया था।
विज्ञापन
इन अभ्यर्थियों से एडवांस में लगभग पांच लाख की रकम एडवांस में ली गई। जेई की नौकरी के लिए 20 से 25 लाख तक और एई की नौकरी के लिए 30 से 35 लाख तक की रकम तय की गई। इसके बाद इन्हें प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया लेकिन इससे पहले एडवांस रकम लेने के साथ ही उनसे मूल डिग्री भी कब्जे में ले ली।
यह तय किया गया कि इंटरव्यू के दौरान उन्हें डिग्री वापस की जाएगी। इंटरव्यू होते ही यह वापस ले ली जाएगी और जब फाइनल सेलेक्शन हो जाएगा तो बाकी की रकम जमा करने पर यह वापस किया जाएगा।