फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ukd will fight for alcohol ban in uttarakhand.

कभी अलग राज्य की लड़ाई लड़ी, अब शराबबंदी की लड़ाई

Thu, 01 Sep 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
ukd will fight for alcohol ban in uttarakhand.
त्रिवेंद्र पंवार - फोटो : file photo

कभी अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाला उत्तराखंड क्रांति दल अब प्रदेश में शराबबंदी की लड़ाई लड़ेगा। इसके लिए केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। दल को उम्मीद है कि इससे जनता के बीच खोया विश्वास हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही दल का जनाधार भी मजबूत होगा।

विज्ञापन


बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में शराब नहीं-रोजगार दो, सोलह साल का हिसाब दो के नारे के साथ पूरे प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग की जाएगी। पहले चरण की शुरुआत करते हुए बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


अभियान में दल का मुख्य फोकस महिलाओं पर रहेगा, जो शराब और नशे के कारण अपने परिवारों को बर्बाद होता देखने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान नशे की लत के चलते अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। दल कार्यकर्ता मोबाइल वैन के जरिये गांव-गांव में बेची जा रही शराब का भी विरोध करेंगे। चुनाव में भी पार्टी शराबबंदी को प्रमुख मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष बनाए
त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने गिरधर विहार हर्रावाला निवासी बलवेंद्र सिंह नेगी को गढ़वाल मंडल युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए जल्द कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए। वहीं, पूरन सिंह बिष्ट को नैनीताल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed