{"_id":"622104df05ec15442240bfc2","slug":"ukd-demonstrated-against-illegal-recovery-from-drivers-city-news-drn4055207126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों के अवैध वसूली पर यूकेडी ने किया 108 के कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों के अवैध वसूली पर यूकेडी ने किया 108 के कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 आपातकालीन सेवा की ओर से एंबुलेंस के टायरों के घिसाई का पैसा चालकों के वेतन से काटने पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने चंद्रनगर स्थित 108 आपातकालीन सेवा के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर अवैध वसूली बंद नहीं और वेतन से काटी गई धनराशि वापस नहीं की गई तो दल आंदोलन करेगा।
यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने 108 सेवा संचालित करने वाले कैंप कंपनी के जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट को चेतावनी दी कि यदि एंबुलेंस ड्राइवर की वेतन से वसूली गई धनराशि वापस नहीं की गई और इस मद में पैसा काटना बंद नहीं किया गया तो वह कंपनी का अनुबंध निरस्त करवा देंगे। दल के केंद्रीय संगठन सचिव शूरवीर सिंह नेगी ने कहा कि कंपनी अपने ड्राइवर के वेतन से टायर घिसाई का पैसा वसूल करेगी तो इससे 108 सेवा पर विपरीत असर पड़ेगा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल व जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि कंपनी के खिलाफ करवाई की मांग की जाएगी। प्रदर्शन में केंद्रीय सचिव केंद्र पाल सिंह तोपवाल, धर्मवीर सिंह गुसाई, नगर अध्यक्ष डोईवाला राकेश तोपवाल, सविता श्रीवास्तव, मधु सेमवाल, शांति चौहान, सरोज रावत, कुशलानंद भट्ट, राय सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, भगवती प्रसाद भट्ट, महादेव नौटियाल, नारायण दत्त सेमवाल, मीना नौटियाल आदि शामिल थे।