फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKD, BSP and SP will fight jointly to nikay chunav 2018

कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ निकाय चुनाव में एक साथ मैदान में उतरेंगी यह पार्टियां

Thu, 28 Dec 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 28 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
UKD, BSP and SP will fight jointly to nikay chunav 2018
bjp -congress

आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ यह तीन पार्टियां एक साथ मैदान में उतरेंगी।

विज्ञापन


सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रेखा यादव ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में सपा प्रदेश की सभी सीटों पर मजबूती के साथ लड़ेगी। उत्तराखंड में यूकेडी, बसपा समेत विभिन्न पार्टियों के साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ने पर चर्चा हो रही है।
 
बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव रेखा यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। भाजपा ने राज्य की सत्ता में होने के बावजूद जनता को सब्जबाग दिखाए। जबकि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

विज्ञापन

UKD, BSP and SP will fight jointly to nikay chunav 2018
UKD, BSP and SP

सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने कहा कि उत्तराखंड में यूकेडी, बीएसपी और सपा मिलकर निकाय चुनाव में उतरेंगी और भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगी। जिस क्षेत्र में जो पार्टी मजबूत होगी उसी के प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा। सपा अपने प्रत्याशियों को सिंबल देगी। इस दौरान राम सिंह सागर को सपा

अनुसूचित जाति एवं जनजाति का प्रदेश अध्यक्ष और विनोद गौड़ को महासचिव नियुक्त किया गया। वहां पर प्रदेश महासचिव तजेंद्र सिंह विर्क, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सब्बरवाल, शरीफ अंसारी, गुलाब यादव, महबूब रजा, सुनीता शर्मा, अमरजीत गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed