{"_id":"582427224f1c1b342fb39a41","slug":"ukd-announced-candidate-for-uttarakhand-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उक्रांद ने कसी कमर, उतारे 21 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उक्रांद ने कसी कमर, उतारे 21 प्रत्याशी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उक्रांद ने विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दाल के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने बताया कि रुद्रप्रयाग से देवेंद्र चमोली, घनसाली से सीमन लाल आर्य, देवप्रयाग से राजू मौर्य, सहसपुर से शास्त्री पवन मलेठा, डोईवाला से सुभाष पुरोहित, श्रीनगर से धीरेंद्र बिष्ट, डीडीहाट से काशी सिंह ऐरी, पिथौरागढ़ से कैप्टन सुषमा बिष्ट माथुर, गंगोलीहाट से हरीश प्रसाद टम्टा,कपकोट से राम सिंह ऐठानी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, रानीखेत से प्रताप सिंह साही, अल्मोड़ा से कुंदन सिंह बिष्ट, चंपावत से त्रिलोक सिंह सोराड़ी, लालकुआं से दीपा भट्ट, पिथौरागढ़ से लेफ्टिनेंट सुषमा बिष्ट माथुर, भीमताल से डा नारायण सिंह जंतवाल, नैनीताल से श्याम नारायण मासाब, हल्द्वानी से भुवन चंद्र जोशी, कालाढूंगी से डा सुरेश डालाकोटी, नानकमत्ता से रमेश राणा और सल्ट से राकेश बिष्ट को प्रत्याशी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी पहले ही 17 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इस अवसर पर संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, संचालन समिति के संयोजक बीड़ी रतूड़ी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन