Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   UK Top News CM Yogi adityanath mother cremated IB SP shot by driver congress targets BJP two SDMs get married

UK Top News: सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन, आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, सात फेरों में बंधे दो SDM

Sat, 21 Nov 2026 06:06 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 06:06 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज शनिवार को कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। हरिद्वार में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हुआ, वहीं आईबी के एसपी पर उनके चालक ने गोली चला दी। उधर, थराली में कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए भाजपा सरकार को घेरा तो कर्णप्रयाग में दो एसडीएम सादगी से विवाह के बंधन में बंधे। 

विज्ञापन
UK Top News CM Yogi adityanath mother cremated IB SP shot by driver congress targets BJP two SDMs get married
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और महेंद्र ने मां को मुखाग्नि दी।इससे पहले पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8:50 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। गांव से हरिद्वार तक के सफर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और परिजन शामिल रहे। करीब 11:40 बजे अंतिम यात्रा चंडी घाट पहुंची। यहां अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक नजर आए। घाट पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नेता मंत्री और साधु-संत पहुंचे। 
विज्ञापन


दस तस्वीरों में भावुक पल: सीएम योगी की मां को अंतिम विदाई, बेटे के सत्ता में पहुंचने पर भी नहीं बदली थी सादगी
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने

हरिद्वार में एक अधिकारी पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी में एसपी के तौर पर तैनात सीपी नौटियाल को उनके चालक ने गोली मार दी। गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पीछे एसपी और उनके चालक के बीच चल रही नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। चालक किसी बात को लेकर एसपी से नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते उसने उन पर गोली चला दी। गोली माथे के पास से गुजरने के कारण एसपी को गंभीर चोट आई और उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया। 

हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने

Trending Videos

चमोली: थराली में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, शैलजा कुमारी बोलीं-भाजपा सरकार की उलटी गिनती हो चुकी शुरू
थराली के ब्लॉक सभागार में शनिवार को गढ़वाल मंडल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सम्मेलन में शैलजा कुमारी ने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बदलाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। शैलजा कुमारी ने धामी सरकार पर खनन, भ्रष्टाचार और जमीनों से जुड़े मामलों को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भूमि घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी जमीनों को बेचने से जुड़े मामलों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने थराली के विकास का मुद्दा उठाते हुए ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क की स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार के खिलाफ लड़ाई में पार्टी की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने को कहा।

शादी के बंधन में बंधे दो एसडीएम: कर्णप्रयाग के मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से किया विवाह

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित प्रसिद्ध मां उमा देवी मंदिर में दो उपजिलाधिकारियों ने सादगी के साथ विवाह रचाया। कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण (अल्मोड़ा) की एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने मंदिर के पावन प्रांगण में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना। इस विवाह की खास बात इसका सादगीपूर्ण आयोजन रहा। आधुनिक चकाचौंध और शाही इंतजामों से दूर दोनों अधिकारियों ने विवाह के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाले मां उमा देवी मंदिर को चुना। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस विवाह ने देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों की खूबसूरती को भी सामने रखा। प्रदेश में प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थल और पारंपरिक परिवेश पहले से ही विवाह समारोहों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में सादगी से हुआ यह विवाह उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने के संदेश को भी मजबूती देता है।

शादी के बंधन में बंधे दो एसडीएम: कर्णप्रयाग के मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से किया विवाह

रुद्रपुर: सादे कपड़ों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने युवक को दबोचा, भीड़ ने समझा अपहरण; मची अफरा-तफरी

रुद्रपुर शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सादे कपड़ों में आए पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान एक युवक को अपने साथ ले जाने लगे। हरियाणा नंबर की गाड़ी से पहुंचे पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने पहचान नहीं पाया। युवक को जबरन ले जाते देख लोगों को अपहरण का शक हुआ और मौके पर भीड़ जुट गई। मामला गाबा चौक फ्लाईओवर के नीचे काजल मार्बल के पास का शुक्रवार देर रात का है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को रुद्रपुर के शिमला पिस्तौर निवासी रजनीश की तलाश थी। टीम ने उसे भूरारानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे लेकर गाबा चौक पहुंची। सादे कपड़ों और बाहरी नंबर की गाड़ी के चलते स्थानीय लोगों ने टीम से पूछताछ शुरू कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों की पहचान स्पष्ट होने पर लोगों का संदेह दूर हुआ।

रुद्रपुर: सादे कपड़ों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने युवक को दबोचा, भीड़ ने समझा अपहरण; मची अफरा-तफरी

हरिद्वार: गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, डाक टिकट का किया विमोचन
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समारोह में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। शताब्दी वर्ष समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें गायत्री परिवार की आध्यात्मिक और सामाजिक यात्रा के साथ माता भगवती देवी शर्मा जी के योगदान और अखंड दीप की परंपरा को केंद्र में रखा गया है। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत विशेष डाक टिकट का विमोचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed