Uk Board result: परीक्षा में अब नहीं डराती गणित, 100/100 अंक हासिल कर मेरिट सूची में पाया स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं की मेरिट सूची में शामिल 100 में से 14 बच्चों ने इनमें से एक विषय में सौ में से सौ अंक हासिल किए हैं। गणित में सात, भौतिक विज्ञान में दो और रसायन विज्ञान में पांच बच्चों के पूरे अंक आए हैं।
बायोलॉजी में कोई भी विद्यार्थी 100 बटा 100 नंबर नहीं ला पाया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि टॉप 25 में स्थान बनाने वाले सभी बच्चे विज्ञान वर्ग हैं, इनमें कला या वाणिज्य वर्ग के छात्र शामिल नहीं हैं।
उधर हाईस्कूल की मेरिट सूची देखें तो वहां भी गणित और विज्ञान की ही तूती बोल रही है। यहां गणित में 58 तो विज्ञान में 23 बच्चों को सौ फीसदी अंक मिले। सामाजिक विज्ञान में चार और आईटी में दो बच्चों ने पूरे नंबर हासिल किए।
पीसीएम का संयोजन सबसे बढ़िया
12वीं की मेरिट सूची में सभी विद्यार्थी विज्ञान वर्ग के हैं। इसमें भी पीसीएम (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और गणित) का संयोजन पीसीबी (फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी) के मुकाबले ज्यादा कारगर होता दिख रहा है। टॉप 25 की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले 100 विद्यार्थियों में से 83 पीसीएम ब्रांच वाले हैं। इसके अलावा 14 बच्चे पीसीबी के हैं।
अंग्रेजी, संस्कृत में भी बेहतर प्रदर्शन
हाईस्कूल में अंग्रेजी और संस्कृत वैकल्पिक विषय होते हैं। परीक्षार्थी इनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं। मेरिट सूची में शामिल 219 विद्यार्थियों में से 100 ने संस्कृत तो 119 ने अंग्रेजी को चुना है। संस्कृत में चार तो अंग्रेजी में तीन विद्यार्थियों के पूरे अंक आए हैं।
इसके अलावा अंकों पर गौर करें तो अंग्रेजी के मुकाबले संस्कृत में बच्चों का बेहतर प्रदर्शन हैं। संस्कृत में बालक तो अंग्रेजी में बालिकाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। अमूमन बालिकाओं द्वारा पसंद किए जाने वाले संस्कृत विषय में 100 में से मात्र 35 विद्यार्थी बालिकाएं हैं। वहीं 119 में से 54 अंग्रेजी चुनने वाले बालकों ने मेरिट सूची में स्थान बनाए हैं।