फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ugc Net and Jee Main 2018 exam centers schedule in uttarakhand

उत्तराखंड के 6 शहरों में होगी जेईई मेन और यूजीसी नेट की परीक्षा, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

Sun, 02 Sep 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Sep 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
Ugc Net and Jee Main 2018 exam centers schedule in uttarakhand
exam

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन और पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट का आयोजन प्रदेश में छह शहरों में कराया जाएगा। दोनों ही परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। शनिवार से इन परीक्षाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  इस साल आवेदन करने वालों को परीक्षा शुल्क के साथ ही जीएसटी भी देना होगा।

विज्ञापन


यूजीसी नेट : दो घंटे पहले पहुंचें
यूजीसी नेट में अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार का मौका भी मिलेगा। इसके लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक अक्तूबर तक शुल्क जमा करा सकते हैं। आवेदन में गलती होने पर आठ अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक त्रुटि सुधार कर सकेंगे। इसके बाद नौ दिसंबर से 23 दिसंबर तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क
सामान्य : 800 रुपये
ओबीसी : 400 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर : 200 रुपये

जेईई मेन : दोनों अटेम्प्ट के लिए तिथियां जारी

Ugc Net and Jee Main 2018 exam centers schedule in uttarakhand
exam

जेईई मेन : दोनों अटेम्प्ट के लिए तिथियां जारी
जेईई मेन की इस बार दो परीक्षाएं होंगी। पहली परीक्षा का आयोजन छह जनवरी से 20 जनवरी के बीच किया जाएगा, जबकि दूसरी परीक्षा छह अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच होगी। जेईई मेन-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। इसके लिए 30 सितंबर तक आवेदन के बाद एक अक्तूबर तक शुल्क जमा कराया जा सकता है। पहले एग्जाम का रिजल्ट 31 जनवरी तक आ जाएगा। दूसरे एग्जाम के आवेदन आठ फरवरी से सात मार्च 2019 तक होंगे। इसका शुल्क आठ मार्च 2019 तक जमा कराया जा सकता है। दूसरी परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी होगा।

आवेदन शुल्क
एक पेपर (बीई या बीआर्क) : सामान्य पुरुष (500 रुपये), सामान्य महिला (250 रुपये), एससी, एसटी पुरुष (250 रुपये), एससी, एसटी महिला (250 रुपये)
दोनों पेपर (बीई और बीआर्क) : सामान्य पुरुष (900 रुपये), सामान्य महिला (450 रुपये), एससी, एसटी पुरुष (450 रुपये), एससी, एसटी महिला (450 रुपये)
 

Ugc Net and Jee Main 2018 exam centers schedule in uttarakhand
apply online

दोनों परीक्षाएं इन शहरों में होंगी
देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर और रुड़की

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
यहां इंजीनियरिंग या यूजीसी नेट के विकल्प पर क्लिक करें।
नीचे रजिस्ट्रेशन का लिंक आएगा। इस पर क्लिक करें।
संबंधित का नया पेज खुल जाएगा। इस पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
--
यह है वेबसाइट : www.nta.ac.in

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed