फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ugc Give Accreditation to Uttarakhand open university 18 Courses 

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के इन 18 कोर्स को दोबारा मिली मान्यता, यूजीसी ने जारी की संशोधित सूची

Thu, 04 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Ugc Give Accreditation to Uttarakhand open university 18 Courses 

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) को 75 में से 18 कोर्स संचालित करने की अनुमति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दे दी है। इसकी सूची बुधवार को यूजीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी। इन सभी कोर्सेज में 20 अक्तूबर तक दाखिले होंगे।

विज्ञापन


यूजीसी ने इस साल मुक्त विवि के 75 कोर्स की मान्यता खत्म कर दी थी। इस वजह से इनमें दाखिले नहीं हो पाए थे। बाद में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से वार्ता की। यूजीसी में मुक्त विवि ने अपना पक्ष रखा। आखिरकार यूजीसी ने देशभर के दूरस्थ शिक्षा संस्थानों को 535वीं बैठक में इस साल सशर्त कोर्स चलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


पहले मुक्त विवि के पास केवल पांच कोर्स बचे थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 18 हो गई है। यह मान्यता सत्र 2018-19 से सत्र 2022-23 तक रहेगी। हालांकि तमाम महत्वपूर्ण कोर्सेस में इस साल मान्यता नहीं मिल पाई है। मुक्त विवि के कुलसचिव भरत सिंह ने बताया कि यूजीसी से मान्यता मिलने के बाद अब दाखिले शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर दाखिलों की अंतिम तिथि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले केवल इन कोर्स की बची थी मान्यता

बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए)
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए)
बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड)
बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए)
मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए एजुकेशन)

पेट्रोलियम विवि को भी मिली पांच कोर्स की मान्यता
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज को भी यूजीसी ने पांच कोर्स की मान्यता दे दी है। पहले इस विवि को केवल एक बीबीए की मान्यता दी गई थी। यूपीईएस की ओर से यूजीसी में अपना पक्ष रखा गया था। इसके बाद अब यूपीईएस को एमबीए एविएशन मैनेजमेंट, एमबीए इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, एमबीए लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एमबीए ऑयल एंड गैस मैनेजमेंट की मान्यता मिल गई है।

 

अब इन कोर्स में मिली मान्यता

मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट (एमएचएम)
बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम)
बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी)
बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) (सिंगल सब्जेक्ट)
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम)
बैचलर ऑफ स्पेशल एजुकेशन लर्निंग डिसेबिलिटीज (बीएसईएलडी)
बैचलर ऑफ स्पेशल एजुकेशन मेंटल रिटार्डेशन (बीएसईएमआर)
बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (बीटीटीएम)
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)
मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए)
मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम)
मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) (साइबर सिक्योरिटी)
मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी)
मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) जियो इंफोर्मेटिक्स (जीआई)
मास्टर ऑफ आर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन (एमजेएमसी)
मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) जियो इंफोर्मेटिक्स (जीआई)
मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) सोशियोलॉजी
मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed