{"_id":"61df1b8394074167fd11ea02","slug":"udisha-may-get-a-chance-to-talk-to-pm-dehradun-news-drn4014908187","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदिशा को मिल से सकता है पीएम से बात करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदिशा को मिल से सकता है पीएम से बात करने का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दी होराइजन स्कूल जौलीग्रांट की कक्षा छह की छात्रा उदिशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात कार्यक्रम में बात करने का मौका मिल सकता है। इससे छात्रा काफी उत्साहित है।
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और डाक विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के स्कूलों में कक्षा चार से 12 तक बच्चों के लिए दो विषय अवर अनसंग हीरो और माई विजन फॉर इंडिया पर एक से 20 दिसंबर तक पोस्टकार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। दी होराईजन स्कूल में 18 दिसंबर को इसका आयोजन किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के पोस्टकार्ड को डाक विभाग के निदेशालय दिल्ली का यह सभी पोस्टकार्ड भेजे गए। पूरे प्रदेश से भेजे गए पोस्टकार्डों का अध्ययन कर डाक विभाग के निदेशालय ने होराईजन स्कूल जौलीग्रांट की उदिशा बडोला के पोस्टकार्ड प्रदेश स्तर परि कया। उदिशा ने माई विजन फॉर इंडिया इन 2047 पर अपने विचार प्रस्तुत किए थे। राज्य स्तरीय पर चयनित होने के बाद अब पोस्ट कार्ड का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होना है। यदि पोस्टकार्ड चयनित हो गया तो उदिशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात कार्यक्रम में बातचीत का मौका मिल सकता है। इस कामयाबी से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा, सुरेंद्र चौहान, प्रीति चौहान, विकास गुप्ता, ममता उनियाल, शिखा और आरती आदि ने खुशी व्यक्त की है।