फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Udham Singh Nagar: murder of young man in Kichha with a knife in broad daylight

ऊधमसिंह नगर : किच्छा में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या, फिर हत्यारोपी ने उठाया ये कदम

Mon, 03 Feb 2020 11:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Feb 2020 11:25 PM IST
सार

  • वारदात के बाद हत्यारोपी ने कोतवाली पहुंचकर किया सरेंडर
  • सुबह 8.30 बजे की घटना, दवा लेने बाजार जा रहा था युवक

विज्ञापन
Udham Singh Nagar: murder of young man in Kichha with a knife in broad daylight
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भतीजे के साथ दवा लेने जा रहे युवक की सोमवार सुबह के समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। सूचना पर एएसपी देवेंद्र पींचा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


विकास कॉलोनी में नन्हेलाल गंगवार के घर पर मूलरूप से ग्राम रंपुरा थाना बहजोई जिला मुरादाबाद (यूपी) का रहने वाला विकास (32) किराये पर पत्नी आशा और दो पुत्रों समर एवं निकेत के साथ रहता था। वह कई सालों से एक प्रतिष्ठान में नौकरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विकास अपने भतीजे मनीष की दवा लेने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


वह घर से कुछ ही दूर चौक पर पहुंचा ही था कि वहां पहले से ही मौजूद विकास कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र स्व. केदार ने विकास पर चाकू ताबड़तोड़ वार कर दिए और फरार हो गया। हमले में घायल विकास छटपटाता हुआ जमीन पर गिर गया। सुबह सवेरे  हुई  वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने लहूलुहान विकास को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद खून से सना चाकू लेकर सूरज कोतवाली पहुंचा और पुलिस को विकास की हत्या करने की बात बताते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी सूरज पिता की हत्या का दोषी मानता था विकास को

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआई योगेश कुमार समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि उसने तीन-चार दिन पहले ही नानकमत्ता जाकर चाकू खरीदा था। इधर, विकास की हत्या की खबर सुनकर उसकी गर्भवती पत्नी आशा बेसुध हो गई। फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली निवासी आशा की छह वर्ष पहले ही विकास से शादी हुई थी। 

गत वर्ष 29 जुलाई को पड़ोस में हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हत्यारोपी युवक के पिता की अगस्त में अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले इस मामले में मारपीट की धारा और मौत के बाद हत्या की धारा में केस दर्ज किया था। इस मामले में मृतक युवक के भाई और भाभी समेत सात लोग जेल में बंद हैं। हत्यारोपी मृतक युवक को भी अपने पिता की हत्या का दोषी मानता था। इसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। 
 

सूरज के पिता की हत्या में मृतक के भाई-भाभी समेत सात लोग हैं जेल में 

हत्यारोपी सूरज के पिता केदार की गत वर्ष अगस्त में मोहल्ले में हुए विवाद में मारपीट के बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले मारपीट में और केदार की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज किया था। मृतक विकास के सात परिजन केदार की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। हत्यारोपी सूरज ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि 29 जुलाई 2019 को विकास कॉलोनी में पड़ोस में महिलाओं का मामूली विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट के दौरान केदार के सिर में गंभीर चोट लगने से अगस्त में केदार की भोजीपुरा के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मुकदमे में पुलिस ने मृतक विकास के बड़े भाई अरविंद, भाभी प्रीति, मां शशि के अलावा पप्पू, राकेश, अभिषेक, रंजीत और विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया था।

इस मुकदमे में विकास की मां शशि को पुलिस ने जांच में दोषी नहीं पाया जबकि अन्य सभी सात लोग जेल में बंद हैं। चूंकि पैरवी करने वाला कोई नहीं था, इसलिए मृतक विकास के भाई और भाभी की अभी तक जमानत नहीं हो पाई है। मृतक विकास अपने भाई और भाभी के जेल जाने के बाद से अपने भतीजे मनीष का लालन पालन कर रहा था। मनीष की रविवार शाम से तबियत ठीक नहीं थी, इसीलिए सोमवार सुबह विकास उसे लेकर दवा दिलाने जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed