{"_id":"5ec4ae75ec834416d76099d8","slug":"udham-singh-nagar-chit-fund-fraud-with-delhi-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर : चिटफंड कंपनी खोलकर दिल्ली के युवक से हड़पे 25 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऊधमसिंह नगर : चिटफंड कंपनी खोलकर दिल्ली के युवक से हड़पे 25 लाख, केस दर्ज
Wed, 20 May 2020 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 20 May 2020 03:50 PM IST
सार
- चार युवकों ने दिल्ली के युवक को राशि दोगुनी करने का दिया था झांसा, खोली थी कंपनी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने चिटफंड कंपनी के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाजपुर क्षेत्र के निवासी चार युवकों ने मिलकर दिल्ली में एक कंपनी खोली।
विज्ञापन
कंपनी संचालकों ने गुमराह कर 18 महीने पहले पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी अंकित कुमार से 25 लाख रुपये की धनराशि जमा कराकर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिया। कंपनी संचालकों ने अंकित कुमार को मात्र दो लाख रुपये की धनराशि वापस की। उसके बाद दिए गए चेक बाउंस हो गए।
विज्ञापन
अंकित कुमार ने डीआईजी अपराध उत्तराखंड को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। इधर, एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि अंकित कुमार की तहरीर पर बाजपुर के गांव गोबरा निवासी राजीव कुमार, ऋषि कुमार, गांव महौली जंगल निवासी अमरदीप और बाजपुर निवासी मोहम्मद कासिम के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसएसआई ने बताया कि आरोपियों को कंपनी में जमा कराई राशि के एवज में दोगुनी राशि किस्तों के रूप में वापस करनी थी, लेकिन उन्होंने वादी को राशि वापस नहीं लौटाई। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।