फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UCC: All government employees of Uttarakhand will have to register their marriage campaign Will Start

UCC: उत्तराखंड के सभी सरकारी कर्मचारियों को कराना होगा शादी का पंजीकरण, सीएससी जल्द चलाएगा अभियान

Thu, 20 Feb 2025 11:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Feb 2025 11:04 PM IST
सार

यह निर्देश अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूसीसी के तहत होने वाले वैवाहिक एवं अन्य पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के संबंध में दिए।

विज्ञापन
UCC: All government employees of Uttarakhand will have to register their marriage campaign Will Start
यूसीसी पोर्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूसीसी के तहत सबसे पहले सरकारी कर्मियों को अपने विवाह का पंजीकरण अनिवार्य तौर पर कराना होगा। इसके लिए सचिवालय से लेकर जिलास्तर तक सभी शासकीय कर्मियों के पंजीकरण के लिए जन सेवा केंद्र (सीएससी) की ओर से कैंप लगाकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत में शिक्षा और पुलिस कार्मिकों के लिए शिविर लगेंगे।

विज्ञापन


यह निर्देश अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूसीसी के तहत होने वाले वैवाहिक एवं अन्य पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के संबंध में दिए। उन्होंने निर्देश में कहा कि सचिवालय स्तर से जिलास्तर तक सभी शासकीय कार्मिकों का वैवाहिक पंजीकरण अनिवार्य तौर पर कराया जाए। कार्मिकों की ज्यादा संख्या वाले विभागों में विशेष रूप से शिक्षा और पुलिस के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पंजीकरण प्रक्रिया को बढ़ाएं। इसके अलावा सभी डीएम को निर्देश दिया कि जनपदों में यूसीसी के प्रचार-प्रसार व जागरूकता में अभियोजन अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को जिलों में यूसीसी के नोडल अधिकारी व विशेषज्ञों के लिए कार्यशालाएं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं, जिनमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य संबंधित अधिकारी, नोडल अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Budget 2025: सशक्त उत्तराखंड के लिए ज्ञान-नमो मंत्र, पहली बार एक लाख करोड़ के पार पहुंचा बजट, 13.38% अधिक रहा

यूसीसी पोर्टल की प्रगति समीक्षा की
अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में संबंधित विभागों के सचिव, आईटीडीए, सभी जिलाधिकारी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ यूनीफाॅर्म सिविल कोड के पोर्टल की प्रगति समीक्षा भी की। उन्होंने आईटीडीए को यूसीसी पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी मुद्दे को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। डेटा सिक्योरिटी को शीर्ष प्राथमिकता पर रखने को कहा। साथ ही यूसीसी डैश बोर्ड पर लंबित आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

आईटीडीए को आवेदकों के पंजीकरण की प्रक्रिया की पुष्टि की जानकारी एसएमएस व वाट्सएप के माध्यम से तत्काल प्रेषित करने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव निकिता खंडेलवाल, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना डाॅ. नितिन उपाध्याय व अन्य अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed