{"_id":"5755abd74f1c1b0a1d9c5471","slug":"u-khand-rajya-andolankari-will-get-ten-percent-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों को मिलेगा दस फीसदी आरक्षण: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों को मिलेगा दस फीसदी आरक्षण: सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर सीएम का जोरदार स्वागत हुआ।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण मिलेगा। वह राज्य आंदोलनकारियों की ओर से गांधी पार्क में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मसले पर वे एक बार फिर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने 3100 रुपये पेंशन का शासनादेश जारी होने पर आंदोलनकारियों ने सरकार का आभार जताने के लिए शिवाजी धर्मशाला से गांधी पार्क तक आभार रैली निकाली।
विज्ञापन
पेंशन के नियम भी जल्द होंगे तैयार
गांधी पार्क में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के लिए वे स्वयं राज्यपाल से मिल चुके हैं। एक बार फिर उनसे भेंटकर जल्द आवश्यक कार्यवाही के लिए अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन के रूल्स भी बहुत जल्द तैयार कर लिए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी राज्य की मौजूदा स्थिति पर नजर रखें एवं केंद्र से योजनाओं के बजट में जिस तरह कटौती की जा रही है, इस लड़ाई में आगे आएं।
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप, राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे, बीरा भंडारी, मीरा रतूड़ी, कमला पांडे, सावित्री नेगी, चंद्रावती गौड़, डॉ. कृपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।