फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tyuni Accident: Uncontrolled Alto Car Fell into ditch two passengers died

Tyuni Accident: छुमरा गांव से त्यूणी जा रही कार खाई में गिरी, 14 साल के बच्चे समेत दो की मौत, तीन घायल

Thu, 13 Apr 2023 06:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

Tyuni Accident News:  कार में सवार पांच लोग छुमरा गांव से त्यूणी जा रहे थे। करीब तीन बजे रागयी मोटर मार्ग जाबल में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।  खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
Tyuni Accident: Uncontrolled Alto Car Fell into ditch two passengers died
त्यूणी में कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में त्यूणी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रायगी मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 14 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन


Doon-Paonta Sahib Highway: कुल्हाल बॉर्डर पर यमुना नदी पर बनेगा 1.2 किमी लंबा नया पुल, 10 अंडर पास भी बनेंगे
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच लोग छुमरा गांव से त्यूणी जा रहे थे। करीब तीन बजे रागयी मोटर मार्ग जाबल में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।  खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान एसडीआरएफ के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। दो शव इधर-उधर पड़े थे। दो लोग घायल अवस्था में थे, जबकि चालक वाहन से छिटक गया था।

ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार

पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी त्यूणी ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में चंदन (30) पुत्र पदम सिंह, बंटी (14) पुत्र दीवान सिंह दोनों निवासी ग्राम छुमरा तहसील त्यूणी की मौत हो गई।

चालक दीवान सिंह (40) पुत्र जुंकरू, रितिक चौहान (13) पुत्र दीवान सिंह, नक्क्ष चौहान (5) पुत्र चंदन सिंह घायल हो गए। चालक चंदन को हल्की चोटें आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed