फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Zimbabwean and Tanzanian smugglers arrested with cocaine

Dehradun News: कोकीन के साथ जिम्बाब्वे और तंजानिया के दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two Zimbabwean and Tanzanian smugglers arrested with cocaine
I-राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई, कुल 33 ग्राम कोकीन हुई बरामद
विज्ञापन

I
I-कोबरा गैंग से जुड़े हैं आरोपी, पहले भी दो विदेशी महिला पकड़ी गईं
I
I पुलिस ने कोकीन की तस्करी के आरोप में तंजानिया और जिम्बाब्वे के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 33 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। दोनों आरोपी चर्चित कोबरा गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इस गैंग से जुड़े पहले भी दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए साल और आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए शहर में चेकिंग की की जा रही है। इसी बीच राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग के दो सदस्य मसूरी में होने वाली एक पार्टी में कोकीन सप्लाई करने जा रहे हैं। इसी बीच चेकिंग करने वाली टीम ने कुठालगेट के पास एक कार को रोका, जिसमें दो विदेशी युवक बैठे हुए थे। इन्होंने अपने नाम प्रिंसली और मैकोजेलिस्क्वे बताए। इनमें प्रिंसली मूल रूप से तंजानिया और दूसरा जिम्बाब्वे का रहने वाला है। दोनों यहां टर्नर रोड पर रहते हैं।
विज्ञापन

I
Iआरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये दोनों अक्सर भारत आते रहते हैं। दिल्ली से उन्हें कोकीन सप्लाई की डिमांड मिलती है। इसके बाद वहां से कोकीन लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते हैं। यह कोकीन भी वह दिल्ली से ही लेकर आए थे। एसएसपी ने बताया कि कोबरा गैंग के सात सदस्यों को इससे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। इस गैंग से अब तक कुल 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article