फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youths were serving tea by spitting in the vessel in Mussoorie case filed Uttarakhand News in hindi

Mussoorie: बर्तन में थूक कर चाय पिला रहे दो युवक, घिनौनी हरकत से लोगों में उबाल, दून में भी सामने आया ये मामला

Wed, 09 Oct 2024 03:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Oct 2024 03:57 PM IST
सार

मसूरी और देहरादून में घिनौनी हरकत का एक वीडियो वायरल होने से लोगों में उबाल है।  भगोने में थूककर दो युवक लोगों को चाय पिलाते नजर आए।

विज्ञापन
Two youths were serving tea by spitting in the vessel in Mussoorie case filed Uttarakhand News in hindi
मसूरी में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मसूरी में बर्तन में थूक कर चाय बनाकर पर्यटकों को पिलाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों आरोपी युवक समुदाय विशेष के हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया, हिमांशु बिश्नोई नेहरूग्राम थाना रायपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हिमांशु ने कहा कि वह 29 सितंबर को सुबह मसूरी घूमने आया था। मसूरी लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर करीब सुबह 6.30 बजे एक रेड़ी पर दो लड़के थे। जो पर्यटकों को चाय-मैगी, बंद-मक्खन नाश्ता बनाकर बेच रहे थे। हिमांशु का कहना है कि पर्यटक वहां नाश्ता करने के साथ सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु का आरोप है कि इस बीच उसने देखा कि चाय बनाने वाला लड़का चाय बनाने के बर्तन में थूक रहा था। उसकी बनाई वीडियो में भी बर्तन में थूकते हुए रिकॉर्ड हो गया। जब युवक को टोका तो वह और उसका साथी गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहने लगे। जान से मारकर की धमकी देने लगे।

एसएसपी ऑफिस में दी शिकायत
जब फोन पे से चाय के पैसे का भुगतान किया तो उसमें उसका नाम हुसैन अली आया। आसपास के लोगों से नाम-पता पूछा तो एक का नाम नौशाद निवासी जमशेर कलोनी खतौली मुजफ्फनगर और दूसरे का नाम हसन अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी बताया गया। हिमांशु के मुताबिक उसने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी। मंगलवार को मसूरी आने पर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack:  माकोप रैनसमवेयर से हुआ था उत्तराखंड में साइबर हमला, कब्जा लिया डाटा, अब नहीं मिलेगा

पुलिस ने बंद कराया दून में रेस्टोरेंट
इनामुल्ला बिल्डिंग स्थित एक रेस्टोरेंट में रोटी बना रहे कारीगर की वीडियो वायरल हुए है। इसमें वह रोटी बनाते उसमें थूक लगाता दिख रहा था। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने रेस्टोरेंट एहतियातन बंद करा दिया। कारीगर और मालिक से पूछताछ की गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed