फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youths riding a scooter were swept away in the culvert, one was rescued, the other is missing

Dehradun News: स्कूटी सवार दो युवक रपटे में बहे, एक को बचाया, दूसरा लापता

Wed, 21 Aug 2024 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a scooter were swept away in the culvert, one was rescued, the other is missing
I
विज्ञापन

IIसमान लेकर घर लौट रहे थे दोनों युवक, जोहड़ी के पास की घटना
I
I
I
Iराजपुर स्थित जोहड़ी में सामान लेकर लौट रहे दो युवक स्कूटी सहित रपटे पर पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया, लेकिन दूसरा तेज बहाव में गया है। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं लग पाया है।

I
I
I
Iथानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मूल रूप से नेपाल निवासी राकेश और मन बहादुर पुरकुल में किराये पर रहते हैं। वह करीब 20 साल से देहरादून में ही काम करते हैं। रात करीब आठ बजे वह सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे। वापसी के समय जोहड़ी में तेज बारिश के चलते रपटे में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए। बह रहे दोनों युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने किसी तरह राकेश को बाहर निकाल लिया। इस दौरान मन बहादुर काफी आगे निकल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना के बाद वह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किया गया। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी रहीं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed