फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two women physical assaulted in ashram at dehradun

देहरादूनः परमधाम के क्रांति गुरु चंद्रमोहन महाराज पर दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sun, 25 Aug 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Aug 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Two women physical assaulted in ashram at dehradun
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

परमधाम न्यास के संचालक और क्रांति गुरू चंद्रमोहन महाराज पर उन्हीं के आश्रम से जुड़ी दो महिलाओं ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। राजपुर पुलिस ने शनिवार शाम घटनास्थल का निरीक्षण कर सहस्रधारा रोड पर मौजूद आश्रम से जुड़े लोगों के बयान कलमबंद किए।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि राजपुर थाने में शुक्रवार की रात को दो महिलाओं ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वे परमधाम न्यास मुख्यालय दौराला के संचालक और क्रांति गुरु चंद्रमोहन महाराज के मिशन से जुड़ी है। चंद्रमोहन महाराज ने 18 जून 2018 को उनकी शादी कराई थी। चंद्रमोहन महाराज का सहस्त्रधारा के शेरा गांव में आश्रम है।
विज्ञापन


22 जून को पीड़ितों में से एक महिला मीटिंग में भाग लेने सहस्त्रधारा आश्रम आई थी। दिन में मीटिंग के बाद रात में वह आश्रम के टीन शेड के नीचे सो रही थी। इस दौरान आश्रम से जुड़ी दो महिलाओं ने उसे जगाया और कहा कि चंद्रमोहन महाराज ने उन्हें कमरे में बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों पर दर्ज किया गया केस

आरोप है कि उक्त महिला कमरे में गई तो चंद्रमोहन महाराज ने अपने साथी कुलदीप के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसी प्रकार साथी महिला से 17 जून को चंद्रमोहन महाराज ने दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला को धमकी दी गई कि उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली गई है। अगर उसने मुंह खोला तो उसे वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िताओं की तहरीर पर उनका मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें चंद्रमोहन महाराज, कुलदीप और दो अन्य महिलाओं को आरोपी बनाया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed