फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two villagers missing after falls into river in Pithoragarh

पिथौरागढ़: लकड़ी के कच्चे पुल से धौली नदी में गिरकर दो ग्रामीण लापता, बकरियों को ले जाते समय हुआ हादसा

Mon, 25 May 2020 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 May 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Two villagers missing after falls into river in Pithoragarh

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला के बोंगलिंग के समीप धौली नदी पर बने लकड़ी के कच्चे पुल को पार करते समय अचानक नदी में गिरने से दो लोग लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद देर शाम को राजस्व उपनिरीक्षक मौके को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


धारचूला राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में एक बजे बोंगलिंग के पास चलगम नामक स्थान पर न्यू सोबला निवासी मनबहादुर सिंह (33 वर्ष) पुत्र साइमल सिंह और ग्राम सभा सुवा के न्यू धूरा निवासी भीम सिंह (28 वर्ष) पुत्र बहादुर सिंह बकरियों के साथ धौली नदी में बने लकड़ी के कच्चे पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों नदी में गिर गए।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य आन सिंह रौंकाया और रामू रौंकाया ने इस हादसे की सूचना धारचूला में राजस्व निरीक्षक को फोन से दी। सूचना मिलने के बाद देर शाम को राजस्व उपनिरीक्षक उदय भंडारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विजेंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक टीम क्षेत्र में पहुंचकर लापता ग्रामीणों की तलाश करेगी। बताया जा रहा है ग्रामीण बकरियों को चराने के लिए चमरू और लमदरमा बुग्यालों में जाते हैं। धारचूला से बोंगलिंग की दूरी लगभग 50 किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed