फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two Vice President appointed in Shri Badrinath and Shri Kedarnath Temple Committee

Uttarakhand: श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष, CM ने दिए थे निर्देश

Sat, 03 May 2025 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 May 2025 11:01 PM IST
सार

चार धाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। मुख्यमंत्री धामी ने इसके निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
two Vice President appointed in Shri Badrinath and Shri Kedarnath Temple Committee
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर "श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मन्दिर समिति" में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए है। इस बार अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं।

विज्ञापन

 
हेमन्त द्विवेदी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को "श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति" में अध्यक्ष के पद पर, वहीं जबकि ऋषि प्रसाद सती, जनपद चमोली और विजय कपरवाण, जनपद रूद्रप्रयाग को "श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति" में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है।
विज्ञापन


श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति" के कार्यक्षेत्र में विस्तार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी ने ‘श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति’ के अध्यक्ष पद पर हेमन्त द्विवेदी को तथा ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। इन दायित्वों के माध्यम से मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी सम्मानित पदाधिकारीगण अपने अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से समिति के कार्यों को नई गति और दिशा प्रदान करेंगे।


आगे कहा कि दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय तीर्थ क्षेत्रों के व्यापक संचालन, बेहतर समन्वय और यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे आशा है कि यह नई टीम भगवान बद्री-केदार के दिव्य धामों के प्रबंधन को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाएगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed