फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two titles in the Under-14 boys and Under-17 girls category

Dehradun News: एसबीपीएस ने जीता दोहरा खिताब, अंश ठाकुर बने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज

Thu, 17 Jul 2025 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two titles in the Under-14 boys and Under-17 girls category
Iसीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिपI
विज्ञापन




सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-14 बालक और अंडर-17 बालिका की श्रेणी में दो खिताब अपने नाम किए हैं।



प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर दूसरे और एसजीआरआर रेसकोर्स देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के प्रणय मेहता रहे। अंडर-14 गर्ल्स में पहला स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर को मिला। दूसरा स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल और तीसरा स्थान एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को हासिल हुआ। एसबीपीएस के अंश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुना गया।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग में छौरी चिल्ड्रन्स एकेडमी काशीपुर के रोहन जोशी को बेस्ट बॉक्सर और सीएसएचपी पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के दक्षेश सिंह को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर चुना गया। अंडर-17 बालिका वर्ग में दूसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर और तीसरा स्थान सांवेद जीजीएसएस को मिला। अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में आर्मी स्कूल वीरपुर के पुकार देव को बेस्ट बॉक्सर और एसजीआरआर बिंदाल के सौरव राम को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा अंडर-19 लड़कियों में पहला स्थान सामवेद जीएसएस को हासिल हुआ। दूसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटटाउन और तीसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर को मिला। इस वर्ग में एडीफाई स्कूल की तनवीर चौधरी को बेस्ट बॉक्सर और आर्मी स्कूल क्लेमेंटटाउन की अंशिका नेगी को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर चुना गया।


यह चैंपियनशिप 12 जुलाई से चल रही थी जिसमें नॉर्थ जोन के 213 स्कूलों से कुल 928 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंतिम दिन 70 मुकाबले हुए जिनमें अंडर-14 में 20, अंडर-17 में 28 और अंडर-19 में 22 मुकाबले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed