फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A budget of Rs 461.87 crore is required to repair damaged roads: Maharaj

क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने के लिए 461.87 करोड़ के बजट की आवश्यकता : महाराज

Fri, 09 Oct 2026 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 461.87 crore is required to repair damaged roads: Maharaj
देहरादून। प्रदेश में आपदा से 2360 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2329 मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा 199 सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों को ठीक करने के लिए 461.87 करोड़ के बजट की आवश्यकता है।
विज्ञापन

यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग के सभागार में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में महाराज ने कहा, विभाग के माध्यम से प्रदेश में बने पुलों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। इसके आलवा लंबित व निर्माणाधीन सड़कों की जिलावार समीक्षा होनी चाहिए। सड़क व पुलों की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, डामरीकरण, सड़क की मोटाई, लैब टेस्ट व थर्ड पार्टी गुणवत्ता की जांच की जाए। खराब गुणवत्ता मिलने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों पर साइन बोर्ड लगाने के साथ सड़क पर जहां डाइवर्जन हो रहा है, उन स्थानों पर बोर्ड लगाने और रोड साइनेज को आई लेबल पर लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि गड्ढा पैचवर्क एप के माध्यम से प्राप्त 1953 शिकायतों में से 1327 का समाधान कर दिया गया है। शेष 626 अन्य विभागों के मामले उन्हें हस्तांतरित कर दिए गए हैं। प्रदेश में 34 निष्प्रयोजित पुलों में से 21 पुलों को दोबारा उपयोग में लाया जा रहा है। प्रदेश की 199 सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। बैठक में सचिव लोक निर्माण पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा, मुख्य अभियंता रंजीत रावत, मुकेश परमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed