फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two thieves caught stealing from a neighbor's house

Dehradun News: पड़ोसी के घर में चोरी करते दो चोर पकड़े

Tue, 04 Mar 2025 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Two thieves caught stealing from a neighbor's house
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी में एक व्यक्ति ने दो चोरों को पड़ोसी के घर में रंगेहाथों चोरी करते हुए पकड़ लिया। व्यक्ति ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को दी तहरीर में ढकरानी के जसवंत नगर निवासी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने उनके पड़ोसी आनंद रावत के प्लॉट में बने कमरे से हथौड़े की आवाज सुनी। बताया कि उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति कमरे का ताला तोड़ रहे थे। उन्होंने पड़ोसी रशपाल सिंह को सूचना दी। दोनों ने चोरों को मिलकर पकड़ दिया। बताया कि दोनों ने अपना नाम ढकरानी निवासी विजय और बबलू बताया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed