फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two teachers of one subject department is in dilemma as to whom should be given salary Uttarakhand news

Uttarakhand News: एक विषय के दो शिक्षक, अब दुविधा में शिक्षा विभाग...किसे दिया जाए वेतन

Sun, 21 Jan 2024 08:46 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 Jan 2024 08:46 AM IST
सार

तबादले के बाद कार्यमुक्त न होने से एक ही विषय में दो-दो शिक्षक तैनात हैं। विभाग ने कार्यमुक्त न होने वाले शिक्षकों की सूची मांगी है।

विज्ञापन
Two teachers of one subject department is in dilemma as to whom should be given salary Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा विभाग में कई शिक्षक तबादला एक्ट ताक पर रखकर अब तक स्थानांतरित विद्यालय के लिए कार्यमुक्त नहीं हुए। इसके बाद अब विभाग ने ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी है। दरअसल, विभाग ने जिन शिक्षकों को पहाड़ से नीचे उतारा, वे सुगम स्कूलों में तैनाती पा गए, लेकिन जिन्हें पहाड़ चढ़ाया, उनमें कई कार्यमुक्त नहीं हुए। अब एक ही विद्यालय में दो-दो की तैनाती से तनख्वाह का संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन

इससे यह स्थिति बनी कि एक ही विद्यालय में एक ही विषय के दो-दो शिक्षक तैनात हैं। शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, तबादला आदेश के बावजूद कार्यमुक्त न होने वाले शिक्षकों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। शिक्षा विभाग ने वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत शिक्षा सत्र 2023-24 में शिक्षकों के सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में तबादले किए थे।

विज्ञापन

लेकिन, कई शिक्षक सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती पा गए, पर दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में जाने के बजाए कोर्ट चले गए या उच्चाधिकारी से फिलहाल तबादले पर रोक का आदेश ले आए। मुख्य शिक्षाधिकारी देहरादून प्रदीप कुमार की ओर से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया, कुछ शिक्षक तबादला आदेश के बावजूद अपने पूर्व के विद्यालय में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन देने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा रहे
इस तरह के विद्यालयों में खाली पदों पर अन्य शिक्षकों की तैनाती से वहां एक ही विषय के दो शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालय में एक ही शिक्षक का पद स्वीकृत है। एक पद पर दो शिक्षकों की तैनाती से किसी एक शिक्षक का वेतन निकल पा रहा है। जिस शिक्षक का वेतन नहीं निकल पा रहा, उन शिक्षकों की ओर से सीईओ कार्यालय में वेतन देने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं।

उन्होंने सभी बीईओ को दिए निर्देश में कहा, विकासखंड के तहत स्कूलों में कार्यरत ऐसे शिक्षक जो हाईकोर्ट या विभागीय आदेश पर स्थानांतरित विद्यालयों के लिए कार्यमुक्त नहीं हुए, उन शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें स्थानांतरित स्कूलों के लिए कार्यमुक्त न करने के हाईकोर्ट एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की प्रति दी जाए। विभागीय अफसरों के मुताबिक, ऐसी स्थित हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर सहित प्रदेश के कई जिलों की बनी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बच्चों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने लिया ये बड़ा फैसला, माता सीता से है नाता

स्थानांतरित विद्यालयों के लिए कार्यमुक्त न होने वाले शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी गई है। अफसरों से कहा गया कि ये शिक्षक किसके आदेश से कार्यमुक्त नहीं हुए, उस आदेश की प्रति दी जाए। -महावीर सिंह बिष्ट, निदेशक माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed