फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami took decision on children request Now Pawalgarh will be called Sitavani Conservation Reserve

Uttarakhand: बच्चों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने लिया ये बड़ा फैसला, माता सीता से है नाता

Sun, 21 Jan 2024 07:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 Jan 2024 07:32 AM IST
सार

बच्चों के एक पत्र पर सीएम धामी ने तुरंत फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार ने बच्चों का भी दिल जीत लिया।

विज्ञापन
CM Dhami took decision on children request Now Pawalgarh will be called Sitavani Conservation Reserve
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया है।

विज्ञापन

रामनगर और आसपास के छोटे बच्चों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री धामी से नाम बदलने का अनुरोध किया था। उनके आदेश पर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने इस संबंध में शासनादेश कर दिया है। सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महाऋषि वाल्मीकि का आश्रम है। इसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है। यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के नाम पर रखा है। यह जंगल 5824.76 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun : कड़ाके की ठंड के बीच उत्तराखंड में बिजली संकट गहराया, गांवों में छह घंटे तक कटौती से लोग परेशान

पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदलकर अब सीतावनी किया गया है। इस बारे में कई बच्चों ने व स्थानीय लोगों द्वारा पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed