फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two teacher and two student died in accident.

मौत बन स्कूल गेट पर पलटा ट्रक, निगली चार जिंदगियां

Sat, 08 Aug 2015 02:52 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
ब्यरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 08 Aug 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
two teacher and two student died in accident.

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक स्कूल के बच्चों और टीचरों पर काल बनकर पलट गया। स्कूल गेट पर पलटे ट्रक के नीचे दबकर दो शिक्षिकाओं और दो विद्यार्थियों की मौत हो गई, एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक को सीधा कर चारों शव बाहर निकाले। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंच हादसे की जानकारी ली। डीएम ने सीएम की ओर से मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इधर, शोक में शहर का बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे चोरगलिया बाईपास स्थित एसएम पब्लिक स्कूल के गेट पर एक ट्रक (एचआर26-9243) अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे स्कूल आ रही वार्ड संख्या पांच निवासी टीचर कसाना परबीन (35) पत्नी इकबाल हुसैन, सैफी (20) पुत्री अब्दुल माजिद, वार्ड संख्या चार निवासी कक्षा छह का छात्र मो. अनस (11) पुत्र मो. हनीफ और वार्ड संख्या तीन की रहने वाली कक्षा छह की छात्रा समीरा गाजी (12) पुत्री साबिर अली ट्रक के नीचे दब गए। इसके अलावा अनस का बड़ा भाई सातवीं कक्षा का छात्र मो. सोहिल (13) घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद स्कूल में मच गई चीखपुकार

two teacher and two student died in accident.

हादसा होते ही स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में थानाध्यक्ष पीके राणा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हाइड्रा की मदद से ट्रक को सीधा कर चारों शव बाहर निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया।

एएसपी टीडी वैला ने बताया कि विद्यार्थियों के परिजनों की पोस्टमार्टम न करने की मांग पर डीएम के निर्देश पर दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। टीचरों के शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजे गए हैं।

इधर, डीएम डॉ. पंकज पांडेय और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने घटनास्थल, अस्पताल और मृतकों के घर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और घटना पर दुख जताया।

डीएम ने बताया कि हादसे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिवारों को सीएम राहत कोष से एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में चार लोगों की मौत पर व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed