{"_id":"68683747031bdf3f440e850f","slug":"two-suspected-dengue-patients-found-in-pachwadoon-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-731240-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पछवादून में मिले डेंगू के दो संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पछवादून में मिले डेंगू के दो संदिग्ध मरीज
Sat, 05 Jul 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
मानसून सीजन की शुरूआत में ही पछवादून में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। उप जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन जांच में दोनों लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमण की पुष्टि के लिए दोनों के खून के नमूने एलाइजा जांच के लिए देहरादून भेजे गए हैं। इससे पहले अप्रैल माह में चार संदिग्ध मामले आए थे। लेकिन, चारों मामले देहरादून के निजी और सरकारी अस्पतालों में मिले थे। अस्पताल के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र शर्मा ने लोगों से घरों के आसपास, छतों, गमलों और खाली सामानों में पानी एकत्र न होने देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, मितली, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन