{"_id":"5860ea534f1c1b2a41eeba53","slug":"two-student-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल और कार की टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर साइकिल और कार की टक्कर में दो की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 26 Dec 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला चौराहे के पास एक बाइक और इंडिगो की टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे मांडूवाला चौराहे पर मोटर साइकिल यूके 07 एए 3848 और इंडिगो संख्या यूके 07 टीए 6834 की जोरदार टक्कट हो गई। दुर्घटना में राहुल रावत (19) और अजय कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों को तत्काल 108 आपातकालीन सेवा से दून अस्पताल पहुंचाया गया था। दोनों डीबीआईटी के छात्र थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
वहीं देर रात करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार ऑडी कार 11 केवी के खंभे से टकरा गई। गनीमत है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।