फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two student commits suicide and two ate poision after fail in Uttarakhand board result 2018

Uttarakhand board result: फेल होने पर दो छात्राें ने मौत को लगाया गले, दो की हालत गंभीर

Sun, 27 May 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 May 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Two student commits suicide and two ate poision after fail in Uttarakhand board result 2018
डेमो - फोटो : डेमो

उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर प्रदेश में एक छात्र और एक छात्रा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। देहरादून में एनडीए की तैयारी कर हा प्रशांत फांसी पर झूल गया। 16 साल का प्रशांत हाथीबड़कला क्षेत्र किराए के मकान पर रहता था। वह ब्राइट होम पब्लिक स्कूल पब्लिक स्कूल ननोता मैं पढ़ता था।

विज्ञापन


वहीं उत्तरकाशी में बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर जिले में तीन छात्राओं ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते उपचार कर इन छात्राओं की जान बचा ली गई, लेकिन इनमें से एक की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है। एक अन्य किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शनिवार  को भी बाजपुर में एक छात्र ने फेल होने पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर देर रात बाड़ागड्डी क्षेत्र की दसवीं कक्षा एक छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two student commits suicide and two ate poision after fail in Uttarakhand board result 2018
suicide

इसी तरह के एक अन्य मामले में रविवार को असी गंगा घाटी के एक गांव में 12वीं की छात्रा ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे भी जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया और उसकी जान बचा ली गई।

डुंडा क्षेत्र की 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने भी फेल होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला मुख्यालय पर ही एक अन्य किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed