{"_id":"5dcb0de58ebc3e5aea7bd8be","slug":"two-storey-house-fire-in-bijau-elderly-scorched-vikas-nagar-news-drn325803192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजऊ में दो मंजिला मकान में लगी आग, बुजुर्ग झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजऊ में दो मंजिला मकान में लगी आग, बुजुर्ग झुलसा
विज्ञापन
बिजऊ गांव में घर में लगी आग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी तहसील क्षेत्र के बिजऊ गांव स्थित लकड़ी के एक दोमंजिला मकान में आग भड़क गई। आग की चपेट में आकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया जबकि, दो मवेशियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को उपचार के लिए कोरेनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग की चपेट में आकर पड़ोस में स्थित एक अन्य मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर घर में रखी लाखों रुपये की ज्वेलरी, नकदी, कपड़े, राशन सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने पड़ोस में ही बने अपने दूसरे मकान में शरण ली है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार गांव में बलवीर सिंह का दो मंजिला मकान है। बीते सोमवार की रात को उनके घर में अचानक आग लग गई। इसे देख घर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग समय रहते घर से बाहर निकल आए, लेकिन घर में बैठकर हुक्का पी रहे टीकम सिंह (70) समय रहते बाहर नहीं निकल सके। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें घर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग पड़ोस में रहने वाले आनंद सिंह के घर तक पहुंच गई। यह देख लोगों के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। राजस्व उपनिरीक्षक जय लाल शर्मा और उप निरीक्षक बडनी सुखदेव जिनाटा ने मौके पर पहुंच क्षति का आकलन किया। पीड़ित ने बताया कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, उपजिलाधिकारी कालसी डॉ. अपूर्वा सिंह का कहना है कि जल्द ही पीड़ित को राहत राशि मुहैया कराई जाएगी।

बिजऊ गांव में आग से खाक हुआ मकान।- फोटो : VIKAS NAGAR