{"_id":"64b1afc323c585484804f295","slug":"two-smugglers-arrested-with-three-kilos-of-charas-brought-from-punjab-dehradun-news-c-5-drn1037-199929-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पंजाब से लाई गई तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पंजाब से लाई गई तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने पंजाब से चरस लेकर आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन किलोग्राम से भी ज्यादा चरस बरामद हुई है। आरोपी राजधानी के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को यह चरस बेचने वाले थे। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट को क्षेत्र में चरस तस्करी की शिकायत मिली थी। इस पर क्षेत्र के कोटडा संतोर इलाके में चेकिंग शुरू की गई। यहां दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन किलो तीस ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अमित शर्मा और अजीत निवासी छपार, मुजफ्फरनगर बताए।
आरोपियों ने बताया कि वे यह चरस पंजाब के सतेंद्र राणा से खरीदकर लाए थे। इसके बाद इसे पुड़ियों में शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचते हैं। इस काम में उन्हें बहुत बड़ा मुनाफा होता है। एसएसपी ने बताया कि दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -
गैंगस्टर बिट्टू राणा का भाई है सतेंद्र
चरस मुहैया कराने वाला सतेंद्र राणा पंजाब के गैंगस्टर बिट्टू राणा का भाई है। बिट्टू राणा इस वक्त हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसका नाम गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी चर्चाओं में आया था। उसने मूसेवाला की हत्या करने वालों को मारने की धमकी का वीडियो बनाया था।